फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूलों की व्यवस्था से अब सीधे जुड़ेंगे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमापार। परिषदीय शिक्षा व स्कूलों की व्यवस्था से अब अभिभावक सीधे जुड़ेंगे। इसके लिए जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में 8 से 13 सितंबर के बीच शिक्षक-अभिभावक बैठक होगी। यह बैठक बढ़ते कदम-घर से स्कूल की थीम पर होगी। इस व्यवस्था से बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा।
विज्ञापन

कान्वेंट व नर्सरी स्कूलों में हर महीने मासिक टेस्ट के साथ बैठक में अभिभावकों से उनके बच्चों की फीडबैक ली जाती है। इसी तर्ज पर शासन स्तर से अभिभावक डेस्क व बैठक की पहल तो तीन वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन यह व्यवस्था साकार रूप नहीं ले सकी। इस पर अब जोर देकर अमल कराया जाएगा। विभाग के मुताबिक शिक्षक-अभिभावक बैठक की मदद से प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक व शिक्षक अभिभावकों से वार्ता करेंगे। मसलन उनका बच्चा पढ़ाई में कैसा है, उसमें कौन-सी कमी है, गृहकार्य, स्कूल कार्य नियमित करता है या नहीं, कक्षा में उसकी उपस्थिति कम है तो इसके पीछे का कारण आदि की जानकारी शिक्षक अभिभावक से जानेंगे। इतना ही नहीं अभिभावक पढ़ाई-लिखाई के बाबत शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। शिकायत का रिकार्ड सुरक्षित करने के लिए रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पुस्तकों की उपलब्धता, ड्रेस, जूता- मोजा स्वेटर सहित पढ़ाई- लिखाई से संबंधित शिकायतें शिक्षक दूर करेंगे। विद्यालय की समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें