फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा में छेद, पांटून पुल बंद

Sun, 08 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। जमानिया को धरम्मरपुर से जोड़ने वाला पांटून पुल रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे खोल दिया गया। एक पीपे में छेद होने के कारण उसे हटाया गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को नाव से गंगा नदी पार करना पड़ा।
विज्ञापन

पिछले एक दशक से जिन पीपों से पुल बनाया जा रहा है, वे जर्जर हो चुके हैं। इस साल भी उसी से पुल ब नाया गया। इस वर्ष नदी में पानी कम होने के कारण डूबे हुए पीपा से जमानिया की ओर से 10वां पीपा लड़ने लगा,  जिससे उसमें छेद हो गया। अब पानी भरने के कारण पीपा बैठने लगा है। ऐसे में एहतियातन उसे हटाना जरूरी हो गया है। पुल पर तैनात मेठ जमवंत सिंह यादव की सूचना पर रविवार को अधिकारियों ने पीपे को बदलने का निर्देश दिया।  इस संबंध में अधिशाषी अभियंता कन्हैया झा ने बताया कि पानी कम हो जाने से पहले से डूबे हुए पीपा से दस नंबर पीपा लड़ रहा था। इस  कारण से उसमें छेद हो गया और पानी भर गया जिससे घटना होने की आशंका थी। इसको  देखते हुए पीपा पुल को खोलने का निर्देश दिया गया है जिसे देर शाम या सोमवार की  सुबह तक सामान्य रूप से चालू कर दिया जाऐगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें