पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री सुनील सिंह के नेतृत्व में मिश्र बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल महान चिंतक और संगठनकर्ता थे। उन्होंने देश में एकात्म मानववाद जैसी विचारधारा का सूत्रपात किया।
उनके आदर्शों पर चलकर ही नए भारत का निर्माण किया जा सकता है। भाजपा के महामंत्री सुनील सिंह ने कहा कि वह अत्यंत सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अर्जुन सेठ, मारकंडेय सिंह, केशव आदि थे।