जयरामपुर में पांडेयपुर की टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अतिथि अनिल यादव। स्रोत- आयोजक
भड़सर। बिरनो विकासखंड क्षेत्र के जयरामपुर गांव में सोमवार को जयरामपुर ग्रामीण क्रिकेट प्रीमियर लीग के सीजन-2 का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें पांडेयपुुर राधे की टीम ने तियरा को हराकर खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील सोहन, टॉस जीतकर पांडेयपुर राधे ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी तियरा ने निर्धारित छह ओवर में 56 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पांडेयपुर राधे की टीम ने पांच ओवर में ही 57 रन बनाकर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। पांडेयपुर राधे के चंदू को मैन ऑफ द मैच और मिथिलेश को मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया।
अंत में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव ने पांडेयपुर राधे की टीम को 15 हजार रुपये का चेक और विजेता ट्रॉफी प्रदान की। वहीं, उपविजेता तियरा टीम को आठ हजार रुपये का चेक और उपविजेता की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अखिलेश यादव, सचितानंद, मंगरू, रामप्रवेश यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।