रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण में हुए नामांकन कार्य के आखिरी
दिन बुधवार को पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव के पुत्र व पूर्व ब्लाक
प्रमुख डॉ. वीरेंद्र यादव ने जिला पंचायत क्षेत्र करंडा प्रथम से नामांकन
दाखिल किया।
इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ रोडशो कर
जनसंपर्क किया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. वीरेंद्र यादव बुधवार को आदर्श
गांव स्थित अपने आवास से समर्थकों के साथ जिला पंचायत क्षेत्र करंडा प्रथम
से नामांकन के लिए निकले। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में समर्थक मौजूद
थे।
नामांकन के बाद उन्होंने रोड शो कर जनसम्पर्क किया। इस दौरान जिला
मुख्यालय से महराजगंज होते हुए फतेउल्लहपुर, धरवां, कुसुम्ही, लालनपुर,
सबुआं, सकरा आदि गांवों में रोड शो कर लोगों से जनसम्पर्क किया।
पूर्व
प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता होगी।