सैदपुर बीडीओ धर्मेंद्र यादव को ज्ञापन देने पहुंचे पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के सदस्य। संवाद
औड़िहार। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने सैदपुर के बीडीओ को अपनी मांगों के संदर्भ में बुधवार को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का पूर्ण समाधान नहीं किया जाता है तो वह चुप नहीं बैठेंगे। यूनियन की ओर से लखनऊ के इको गार्डन में 15 जून को आयोजित धरना-प्रदर्शन को कामयाब बनाने की उन्होंने अपील की। यूनियन के उपाध्यक्ष राजकमल ने बताया कि इस मौके पर 40 पंचायत सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होंने ज्ञापन पर अपना हस्ताक्षर किया। इसके बाद ज्ञापन खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र यादव को सौंपा गया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष आशीष रंजन, कोषाध्यक्ष रवि कुमार सहाय, सचिव राधा रानी, मंत्री नीलमणि यादव, साक्षी सिंह, प्रियंका, सुनीता, नेहा, सुशील आदि पंचायत सहायक मौजूद रहे।