फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा दिया : गुलाम कादिर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक बुधवार को नगर के बरबरहना स्थित कैंप कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी ने कहा कि पाकिस्तान गैर इस्लामिक देश है।
विज्ञापन

इसके पीछे उन्होंने कई वजहें बताई। पाकिस्तान सांप्रदायिक हिंसा को बढ़ावा देता है, जो इस्लाम में वर्जित है। वहां शियाओं व अहमदियाओं को संगठित तरीके से मारा और सताया गया है।
उन्होंने कहा कि 1947 की तुलना में उनकी संख्या लगभग शून्य हो गई है। वह निर्दोषों पर हिंसा को बढ़ावा देता है। यह इस्लाम में निषिद्ध है। मदरसा जाने वाले युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए चारे के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

वहां की सेना के जनरलों ने अपने देश को लूट लिया है। पाकिस्तान ने आतंकवादियों, भ्रष्ट सैन्य कर्मियों और हाफिज सईद आदि की आड़ में आतंकवादियों और हवाला ऑपरेटरों के बीच आपराधिक गठजोड़ का एक मॉडल तैयार किया है, जो लंदन और स्विट्जरलैंड में पाक का कमाया हुआ धन जमा करते हैं।
देश को लूटने के बाद पाकिस्तानी सेना के जनरल और राजनेता विदेश में चोरी के पैसे का आनंद लेते हुए सेवानिवृत्त हो जाते हैं। उसने भारत के खिलाफ जो घिनौना रूप प्रकट किया है, उसे पूरी दुनिया ने देखा है।
अंत में पहलगाम में मारे गए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर मुहम्मद आसिफ खान, शबीउल हसन खां, जमालुद्दीन खान, सैफ अली, मुहम्मद इस्लाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें