फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मऊ को 3-0 से पखनपुरा सेमीफाइनल में

विज्ञापन
सुहवल इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर गेंंद पर कब्जे की कोशिश करते पखनपुरा और मऊ के खिलाड़ी। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सुहवल। स्थानीय गांव स्थित इंटर कॉलेज के मैदान पर आज़ाद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से 55वीं अन्तर्राज्यीय गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित है। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रविवार की शाम पखनपुरा ने मऊ को 3-0 से आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। 28वें मिनट में पखनपुरा के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक पखनपुरा ने इस बढ़त को बनाए रखा। मध्यांतर के बाद 67वें मिनट में पखनपुरा ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। पिछड़ने के बाद मऊ ने वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी। अंतिम क्षणों में पखनपुरा के खिलाड़ी ने एक और शानदार गोल कर 3-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। मैच समाप्त होने पर पखनपुरा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच में बृजेश मिश्रा ने निर्णायक तथा सुरेंद्रनाथ राय ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें