फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के लिए सजने लगे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। महाशिवरात्रि का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर शहर के साथ ही जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में साफ-सफाई के साथ ही उन्हें सजाने आदि के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के कई शिवालयों की साफ-सफाई कर आकर्षक बिजली की सजावट की गई है। मरदह: जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम पर महाशिवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर देवाधिदेव को जलाभिषेक कर उनका पूजन-अर्चन करते हैं। सुबह से देर रात तक भोलेनाथ के दर्शन-पूजन की धूम मची रहती है। इस वर्ष भी इस पर्व को लेकर तैयारी जारी है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ ही रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है। मौधा: सैदपुर नगर में मोक्षदायिनी गंगा के किनारे बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर को सजाने के साथ ही उन्हें आकर्षक रूप देने में बाबा के भक्त जुट गए हैं। पूरे मंदिर की साफ-सफाई की जा रही है। बभनौली गांव के बाबा बिछुड़ननाथ महादेव धाम के मन्दिर में भी इन दिनों चहल-पहल बढ़ गई है। इसके अलावा सैदपुर क्षेत्र का भीतरी स्थित चौमुखनाथ महादेव मन्दिर में भी इन दिनों महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके अलावा अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थित शिवालयों की साफ-सफाई एवं उन्हें आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें