फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाते समय डूबे दुकानदार का शव उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चक्काबांध गांव स्थित घाट पर तीन दिन पूर्व गंगा में स्नान कर रहे डूबे दुकानदार का शव मंगलवार को उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों के बिलखने से मातमी सन्नाटा फैल गया। बीते सात मार्च की दोपहर करीब 12 बजे स्टेशन बाजार के वार्ड नंबर 10 निवासी मकुन चौरसिया (25) अपने कुछ साथियों के साथ गंगा स्नान कर रहा था। स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस क्षेत्र के स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। बीते आठ मार्च को वाराणसी से एनडीआरएफ की टीम को डूबे युवक की तलाश के लिए बुलाया गया, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। आज दोपहर करीब एक बजे युवक का शव पानी में उतराया मिला। गंगा तट पर स्नान कर रहे लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस पर चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कोतवाली आए। इस संबंध में कोतवाल रविंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि रविवार को युवक मकुन चौरसिया नहाते समय नदी में डूब गया था। शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें