फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से धान रोपाई में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय विद्युत उपकेंद्र द्वारा बिना शेड्यूल हो रही विद्युत कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या धान की रोपाई में बाधक बनी हुई है। बार-बार बिजली ट्रीप होने से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांव बरहपुर, दवोपुर सौरम, सिहोरी, नैसारा, बेलसड़ी बेलासी आदि गांवों के किसान बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज से किसानों को दोहरा नुकसान हो रहा है। एक तो रोपाई करने वाले मजदूरों को पैसा देना पड़ रहा है और दूसरा बिजली कटौती से निर्धारित समय में रोपाई भी नहीं हो पा रही। किसानों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान बिजली कटौती की ओर आकृष्ट कराते हुए लो वोल्टेज की समस्या निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें