फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों की उपस्थिति में एक-दूसरे को वर माला पहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाना परिसर से सटे शिव मंदिर पर प्रेम विवाह हुआ। यह विवाह सादात थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव के बहादुर राम की पुत्री सुषुम और बहरियाबाद थाना के बघांव गांव के निवासी शोभनाथ राम के पुत्र मानसिंह के बीच संपन्न हुआ। प्रेमिका की उम्र 18 वर्ष और प्रेमी की उम्र 21 वर्ष से अधिक थी। प्रेमिका के गांव मीरपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश यादव, थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, शिक्षक त्रिभुवन राय और प्रेमी के पक्ष की तरफ से शिक्षक बलवीर यादव, माता गिरिजा देवी, बहन पूजा, आरती, लक्ष्मी की उपस्थिति में दोनों ने एक-दूसरे को वर माला पहनाई। इस अवसर पर लड़की की तरफ से महिलाओं में सुमन, सुनीता, मीरा, सतिया और शैलेंद्र कुमार सहित घर परिवार के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें