फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद: गाजीपुर में 3487 किसानों ने कराया पंजीकरण, जिले को मिला है 231200 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर जिले में धान खरीद की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर किसानों ने पंजीकरण कराया शुरू कर दिया है। अब तक विभिन्न तहसीलों के करीब साढ़े तीन हजार किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। इसमें सेवराई तहसील के किसानों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

पहली नवंबर से होने वाली धान की खरीद के लिए शासन से जिले को दो लाख 31 हजार दो सौ मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा है। बीते वर्ष दो लाख एमटी लक्ष्य निर्धारित था। उस दौरान विभिन्न संस्थाओं के 136 क्रय केंद्र खोले गए थे। तब धान की रिकॉर्ड 220831.391 एमटी खरीद की गई थी। यह लक्ष्य के 110 फीसदी से भी अधिक थी। इस बार खरीद शुरू होने में वैसे तो अभी माह भर का समय है, लेकिन इसकी तैयारी तेज हो गई है। वर्ष 2021-22 में 37 क्रय केंद्रों का प्रस्ताव है। इनमें खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 19, उत्तर प्रदेश सहकारी संघ (पीसीएफ) के 10, उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड (पीसीयू) के तीन, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के चार और भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल है। मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों के पंजीकरण का कार्य अगस्त में शुरू हुआ था। अब तक सभी सात तहसीलों के 3487 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें जखनिया 191, सैदपुर 358, गाजीपुर 266, मुहम्मदाबाद 818, जमानिया 586, कासिमाबाद 433 और सेवराई तहसील के सबसे ज्यादा 835 किसानों ने पंजीकरण कराया है। पहली नवंबर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक धान की खरीद होगी। किसानों की सुविधा के लिए रविवार और राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्य दिवसों में धान क्रय केंद्र खुले रहेंगे।
किसान नजदीकी जनसेवा केंद्र से शीघ्र पंजीकरण करा लें, ताकि समय से उनका सत्यापन किया जा सके। आधार लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण होगा। अगर नंबर आधार से लिंक नहीं है तो जल्द करा लें। - रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन

136 पीओएस मशीन मिलीं
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन के जरिए क्रय केंद्रों पर किसानों के बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण से धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए जिले को 136 पीओएस मशीन उपलब्ध हो गईं हैं। केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षित कर इसका वितरण किया जाएगा।
जल्द ही जिले को मिलेंगे 1500 बोरे
धान की खरीद के लिए चार सौ बोरे उपलब्ध हैं। जल्द ही 15 सौ बोरे जिले को उपलब्ध हो जाएंगे। सामान्यत: क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे, लेकिन जिलाधिकारी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार क्रय केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय में जरूरी परिवर्तन के लिए अधिकृत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें