फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में धान, ज्वार और बाजरा की फसल हुई क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा में आई बाढ़ से धान, ज्वार और बाजरा की फसल सबसे अधिक क्षतिग्रस्त हुई है। वर्ष 2019 में आई बाढ़ में 76 गांवों में 50 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट हुई थी। ऐसे में इस बार ज्यादा गांवों में अधिक फसल नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। कौन सी फसल कितनी नष्ट हुई, यह पता लगाने के लिए कृषि विभाग की टीमें भांवरकोल, मुहम्मदाबाद, रेवतीपुर, भदौरा, जमानिया, करंडा और सैदपुर ब्लाक में सर्वे कर रही हैं। सर्वे रिपोर्ट आने पर क्षतिग्रस्त फसलों का आंकड़ा मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले के करीब चार लाख आठ हजार किसान लगभग दो लाख 53 हजार हेक्टेयर खेती योग्य भूमि पर विभिन्न फसल उगाते हैं। प्राकृतिक आपदा से फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर किसानों को शासन की ओर से मुआवजा प्रदान किया जाता है। इसमें भी जिन किसानों द्वारा निर्धारित धान, ज्वार एवं बाजरा फसल बीमा कराई है, उसे ही क्षतिपूर्ति का लाभ मिल सकेगा। अगर विभाग के आंकड़ों को देखा जाए तो जिले में 22 हजार किसानों ने ही फसलों का बीमा कराया है। गंगा में आई बाढ़ से भांवरकोल, मुहम्मदाबाद , सैदपुर, सेवराई, जमानिया, करंडा और सदर के गांव प्रभावित थे। यहां सबसे ज्यादा धान की फसल डूब गई थी। ऐसे में क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन कर किसानों को मुआवजा देने का निर्देश शासन की ओर से दिया गया था। इसके तहत जिले के 193 न्याय पंचायतों में सर्वे के लिए तीन-तीन सदस्यीय टीमें लगाई गई हैं। इसमें कृषि विभाग का एक कर्मचारी, लेखपाल एवं बीमा कंपनी के एक कर्मी को शामिल किया गया है, जिससे क्षतिग्रस्त फसलों धान, ज्वार एवं बाजरा के नुकसान का आंकलन आसानी से निकाला जा सके। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सर्वे के लिए 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
रेवतीपुर और और भदौरा ब्लाक में ज्यादा क्षति
जिले के रेवतीपुर एवं भदौरा में सबसे ज्यादा फसल की क्षति हुई है। इसमें सबसे अधिक धान की फसल नष्ट हुई है। साथ ही सब्जी एवं अन्य फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। यहां के किसानों को मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए टीम लगातार सर्वे के कार्य में जुटी हुई है, जिससे समय के अंदर क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा अन्न दाताओं को मुहैया हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें