फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम केयर फंड से लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड से एक और लगने वाले ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति को लेकर जिला और अस्पताल प्रशासन इंतजार कर रहा है। मनिहारी एवं जिला महिला अस्पताल में 25 जुलाई तक प्लांट लग जाएगा। जबकि मुहम्मदाबाद, सैदपुर, बरुइन और भदौरा में 31 तक प्लांट स्थापित होंगे। ऐसे में जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं रह जाएगी। सैदपुर, मुहम्मदाबाद, बरुइन, भदौरा, जिला महिला अस्पताल और मनिहारी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने को लेकर कार्रवाई शुरु कर दी गई। इसके साथ जिला अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में एक और नया ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से एक माह पूर्व शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। पीएम केयर फंड से स्थापित होने वाले इस प्लांट की स्वीकृति मिलने को लेकर जिला प्रशासन इंतजार कर रहा है। वहीं मनिहारी एवं जिला महिला अस्पताल में 25 जुलाई और मुहम्मदाबाद, सैदपुर, बरुइन और भदौरा में 31 जुलाई तक जहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएगा। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद जिला अस्पताल में एक और ऑक्सीजन प्लांट से लैस हो जाएगा। जबकि अन्य जगहों पर इसी माह में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करा दिया जाएगा, जिससे किसी भी विकट परिस्थिति में ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें