फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबादान बैरान और रायपुर में डायरिया के प्रकोप से बच्चे हुए बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के दो गांवों आबादान बैरान एवं रायपुर (राजापुर) में डायरिया फैलने से बच्चों के बीमार होने की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम में शामिल चिकित्सकों ने दवा का वितरण किया और लोगों को डायरिया के कारण और उससे बचाव के बारे में जानकारी दी। आबादान बैरान एवं राजापुर ग्राम पंचायत के रायपुर राजभर और दलित बस्ती में डायरिया फैलने से रायपुर में तीन और बैरान में सात सहित कुल 10 लोगों के डायरिया से पीड़ित होने की खबर मिली। जबकि पांच जुलाई को रायपुर में एक 12 वर्ष के किशोर की डायरिया से मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर डायरिया से संक्रमित लोगों का प्राथमिक उपचार कर कैंप में आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दिया और वहां उपस्थित ग्राम प्रधान एवं अन्य को जागरूक करते हुए ग्रामीणों में दवा का वितरण किया। सीएचसी अधीक्षक डा. आशीष राय ने कैंप का निरीक्षण कर लोगों को डायरिया से बचाव के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। टीम में चिकित्साधिकारी डा. तौसीफ अहमद, डा. पीपी सिंह, बीपीएम संजीव कुमार, फार्मासिस्ट कबीर, मिथिलेश पाठक, गंगासागर जायसवाल, उमेश सिंह, सीएचओ परवीन, समपाती देवी तथा स्थानीय आशा एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें