फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल एक और स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल में जल्द ही एक और ऑक्सीजन प्लांट बनेगा। जिला प्रशासन की ओर से इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर मुहर लगते ही प्लांट लगाने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। ऐसे में संभावित कोरोना की तीसरी लहर में आने वाली समस्या से निपटा जा सकेगा। कोरोना की दूसरी लहर ने दो माह तक जनपद को ऐसा अपने चपेट में लिया था कि स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खुलकर सामने आ गई थी। अपनों की सांस बचाने के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर को लेकर लोगों को भागदौड़, गुहार के साथ कहासुनी एवं झगड़ा तक करना पड़ा था। बावजूद दर्जनों मरीजों ने दमतोड़ दिया था। ऐसे में जिला प्रशासन के प्रयास से नौ जगहों पर प्लांट स्थापित कराया जा रहा है। यही नहीं जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया गया था। दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक और ऑक्सीजन प्लांट जिला अस्पताल में स्थापित कराने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को दिक्कतों को सामना न करना पड़े। शासन की ओर से मुहर लगते ही प्लांट स्थापित कराने को लेकर कवायद तेज कर दी जाएगी। सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से एक और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मुहर लगने के बाद प्लांट स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें