मौधा। सैदपुर विधायक सुभाष पासी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए विधायक निधि से पांच लाख रूपये की तीसरी किस्त जारी किया है। उक्त जानकारी उनके प्रतिनिधि आंशु दुबे ने दी। सैदपुर के विधायक सुभाष पासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही कारण है कि उन्होंने 45 और 10 लाख के बाद बीते सोमवार को पांच लाख की एक और किश्त अपनी जारी किया है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने से संबंधित जानकारी उनके प्रतिनिधि आंसू दुबे ने मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को सौंपा। सैदपुर विधायक के प्रतिनिधि आंसू दुबे ने बताया कि सैदपुर में लगने वाले आक्सीजन प्लांट के लिए उच्चीकृत क्षमता के जेनरेटर की आवश्यकता पूरी करने के लिए पांच लाख रुपयों की कमी आड़े आ रही थी। जानकारी पर विधायक ने यह किस्त जारी की है। विधायक प्रतिनिधि के साथ डीएम से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल ने सेहमलपुर गांव में आधे-अधूरे अग्निशमन केंद्र को पूर्ण कराने की मांग की। विधायक प्रतिनिधि के साथ समाजसेवी शिवेंद्र सिंह एवं मोहित यादव आदि मौजूद थे।