फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-जी मोबाइल टावर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मखदूमपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम भारत भार्गव को पत्रक देकर गांव में लग रहे पांच-जी के मोबाइल टावर का विरोध किया। आरोप है कि इसके नेटवर्क से ही रेडिएशन से संक्रमण बढ़ा है। इसलिए टावर को घनी आबादी से दूर स्थापित किया जाए। ग्रामीण प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव से मिले। यहां पर ग्रामीणों को न्याय नहीं मिला तो तहसील पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यह टावर बीच गांव में लगाया जा रहा है। बीच गांव में टावर लगाने से रेडिएशन का खतरा है। डर है कि इससे कोरोना वायरस का खतरा बढ़ेगा। इसलिए इसे आबादी से दूर लगाया जाए। उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पत्रक देने वालों में सहेंद्र प्रसाद कनौजिया, गोलू यादव, हरेंद्र कुमार, विशेश्वर प्रसाद, अखिलेश, सुरेंद्र यादव, राकेश यादव, बब्बन ठाकुर, राधेश्याम, बिंदु यादव, मुख्तार राम, आलोक कुमार, अशोक यादव, बुद्धिराम यादव, रामसोच, विनोद कुमार, हरकेश कुमार, बृजेश, शैलेंद्र कुमार, अमरजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें