फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्सीजन के 145 सिलिंडर किए सुरक्षित

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के स्टाक में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। संक्रमित मरीजों को आक्सीजन की कमी नहीं हो होगी। स्वास्थ्य विभाग ने 145 सिलिंडरों का स्टाक सुरक्षित कर लिया है, जिससे किसी भी विकट परिस्थिति का सामना आसानी से किया जा सके। इसके अलावा सहेड़ी स्थित शम्मे गौसिया अस्पताल में संक्रमितों को भर्ती करने के लिए भी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की लगातार मानीटरिंग भी की जा रही है, जिससे उन्हें बेहतर उपचार दिया जा सके। जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ रही संख्या और मौत के आंकड़े को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों का पूरा खाका खींचकर अत्याधुनिक सुविधाओं से अस्पतालों को लैस करने में जुटा हुआ है। खासकर मरीजों को आक्सीजन की कमी न हो। इसके लिए पर्याप्त आक्सीजन सिलेंडर सुरक्षित करने का कार्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से कर लिया गया है। शासन के निर्देश पर सीएमओ ने आक्सीजन के 60 बड़े और छोटे 85 सिलेंडर सुरक्षित कर लिए हैं, जिससे मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उपलब्ध कराया जा सके। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि आक्सीजन की कमी मरीजों को नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेंडर सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें