फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आरक्षित की गईं 19 एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोविड-19 के लगातार बढ़ते आंकड़े को लेकर हर किसी के माथे पर बल पड़ गया है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लगातार अपनी सुविधाओं में इजाफा करता जा रहा है। इसी कड़ी में 108 एंबुलेंस जिसने पिछले लॉकडाउन में संजीवनी का काम किया था। उसको देखते हुए पिछले दिनों 10 एंबुलेंस और एक एएलएस कोविड-19 के लिए लगाया गया था। वही अब इसकी संख्या बढ़ाकर 18 कर दी गई है, जिससे मरीजों की स्थिति खराब होने पर उन्हें एल टू हॉस्पिटल या वाराणसी पहुंचाया जा सके।108 एंबुलेंस के नोडल एवं एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि गाजीपुर में कार्यरत 108 एंबुलेंस जिनकी संख्या 37 है, उसमें से 18 एंबुलेंस कोविड-19 महामारी के लिए एवं एक एएलएस एंबुलेंस कोविड-19 महामारी के लिए आरक्षित कर दी गई है। अब इन एंबुलेंस के माध्यम से जरूरत पड़ने पर कोविड-19 के गंभीर मरीज को जिला अस्पताल स्थित एलटू वार्ड तक या फिर हालात ज्यादा खराब होने पर बीएचयू वाराणसी तक भेजा जा सकता है। आमजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली मोबाइल नंबर 72350 05604, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया 6390889570, जिला अस्पताल गाजीपुर 639088 9566, 72350 0 5593, 72350 05609, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद 7235005608, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा 7235005610, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाखरपुर 7235005592, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया 7235005587, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा 6390889563, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर 723505591, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो 7235005594, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी 7235005588, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर 7235005602, बाराचवर 7235005585, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद 7235005599, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेटाबर 7235005598 के साथ ही एएलएस जिला अस्पताल गाजीपुर 7235006596 पर फोन कर 108 एंबुलेंस और एएलएस की सुविधा ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें