फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असदुद्धीन ओवैसी का पुतला फूंका

Sat, 19 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
ओवैसी का पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेवतीपुर के रामलीला मैदान में आक्रोशित बजरंग दल   एवं विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकताओं ने देश विरोधी एवं अमर्यादित बयान देने के विरोध में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्धीन  ओवैसी का पुतला फूंककर अपना बिरोध दर्ज कराया  ।
विज्ञापन


इस अवसर पर विहिप के जिला  सह मन्त्री विवेक शर्मा ने कहा कि अगर देश में रहना है तो भारत मां  की जय  बोलना होगा। ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं है जो देश कि एकता एवं   अखण्डता को चुनौती देने के साथ सामाजिक  सौहार्द को बिगाड़ने का काम करते हैं। उन्होंने सरकार से ओवैसी के खिलाफ  देशद्रोह का मुकदमा कायम करने के साथ ही उनकी संसद  सदस्यता रद्द करने की मांग की। जिला  संयोजक बन्टी राय दादा ने कहा कि हम देश का अपमान कतई नहीं सह सकते हैं। इस मौके पर दिनेश राय, आशीष  राय, रवि, राहुल, अभिषेक, ओमकार, राजन, अमित, शुभम, जगत नारायण राय, भोला, प्रिन्स, आकाश, आलोक  त्रिपाठी, हरिओम कुमार,  शिवांश आदि उपस्थित रहे।

जखनिया में  भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय न  बोलने  वाले एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी का पुतला फूंक विरोध प्रकट  किया गया। कार्यकर्ताओं  ने कहा कि भारत में रह कर भारत माता की जय न बोलना ओवैसी की  घृणित  मानसिकता को दर्शाता है। ये सोची समझी साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष विनोद  गुप्ता ने कहा कि यह देशहित के   लिए ठीक नहीं। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया की 21मार्च को  तिरंगा यात्रा में शामिल होकर  राष्ट्र विरोधियों को बड़ा सन्देश देने का  कार्य करें। पुतला फूंकने वालों में प्रमुख  रूप से सुनील सिंह, राहुल  चौरसिया, अरविन्द मोदनवाल, चक्रधारी चौहान, सिंटू  गुप्ता, मुकेश गुप्ता,  सोनू, शैलेन्द्र प्रजापति, सूरज, पंकज, अजय विक्रम सिंह,  ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें