फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोकटोक चल रहे हैं ओवरलोड वाहन

Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड पर बलाती के पास बर्फ में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गहमर में हुए सड़क हादसे के बाद तोड़-फोड एवं आगजनी के बाद जिला प्रशासन ने ताडीघाट बारा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था। भारी वाहनों के रूट जायवर्जन का आदेश दिया था। बावजूद इसके इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बेधड़क ओवरलोड वाहन ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर फर्राटा भर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों गहमर थाना के पास भूसी लगा एक ट्रक पलट गया गया।

ट्रक के नीचे दबकर एक मासूम की जहां मौत हो गई थी, वहीं तीन लोग घायल हो गए थे। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने आधा दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ थाना में तोड़कर कर आग लगा दिया था। इस घटना के बाद गहमर गांव में अशांति फैल गई थी। इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर भारी ओवरलोड मालवाहक वाहनों ट्रक, ट्रेलर, बस, ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित करने का आदेश देने के साथ रूट डायवर्जन का आदेश दिया था। बावजूद इसके मार्ग पर ओवरवोड वाहन बेधड़क फर्राटा भर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद दुबे ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग का होता है। अगर इस विभाग को प्रशासन की जरूरत महसूस होगी तो उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भवानी दीन ने कहा कि इस समय विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते समस्या आ रही हैं। वैसे ऐसे वाहनों का संचालन किसी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा। मार्ग पर संचालन पाए जाने पर वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें