जमानिया स्टेशन स्थित बाईपास पर ट्रैक मेंटेनेंस और ओवरहालिंग का कार्य करते रेलवे कर्मचारी। संवा
जमानिया। स्थानीय स्टेशन बाईपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग अप लाइन पर मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने ट्रैक मेंटेनेंस और ओवरहालिंग का कार्य शुरू कराया। इसके तहत सड़क और रेलवे ट्रैक के मिलान स्थल पर लगे रबरयुक्त लेवल क्रॉसिंग पैड को बाहर निकाल कर ट्रैक की गहन जांच व मरम्मत की जा रही है। पीडब्ल्यूआई विभाग के जूनियर इंजीनियर अमन श्रीवास्तव ने बताया कि रेल संरक्षा और सड़क यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से ट्रैक पर ओवरहालिंग का कार्य कराया जा रहा है। लेवल क्रॉसिंग पैड को दुरुस्त करने के बाद अप लाइन पर रेल संचालन अधिक सुरक्षित होगा और सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।