गाजीपुर। करीब पांच माह से मानदेय न मिलने से नाराज आउटसोर्सिंग कर्मियों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। सीएमओ से मिलकर मानदेय भुगतान की मांग की। इस दौरान सीएमओ ने उनके मांग पत्र को लेने से इंकार कर दिया और डाक के माध्यम से देने को कहा। ऐसे अब कर्मी डीएम से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाएंगे।आउटसोर्सिंग कर्मियों ने कहा कि सिलिकान कंपनी के तहत वर्तमान समय में कर्मचारी निरंतर कार्य रहे हैं, जबकि मानदेय समय से नहीं मिल पाता है, जिससे परिवार का भरण पोषण के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे संबन्धित लिपिक बजट न होने की बात कह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। यहीं ईपीएफओ कटौती में अनियमितता की जा रही है। पांच महीना का वेतन बकाया है।
ऐसे में भुखमरी के कगार पर आउटसोर्सिंग कर्मी पहुंच गए हैं। जबकि शासन का सख्त निर्देश है कि प्रत्येक माह मानदेय उपलब्ध कराया जाए, बावजूद पटल पर तैनात लिपिक की मनमानी से कर्मियों का शोषण हो रहा है। चेताया कि अगर समय रहते मानदेय का भुगतान नहीं होता है तो आगे की रणनीति तैयार कर संघर्ष तेज किया जाएगा।
इस मौके पर रामेश्वर सिंह, गौतम प्रसाद, बिहारी लाल, अशोक कुमार, मुकेश यादव, गोपाल जी, अनुज यादव, ओम प्रकाश, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
000000
नशा मुक्ति के लिए संचालित होगा ओपीडी
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल के ओपीडी में मंगलवार को नशा मुक्ति के लिए ओपीडी का संचालन होगा। इसमें लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि डा. प्रदीप यादव द्वारा प्रत्येक मंगलवार को ओपीडी का संचालन किया जाएगा। साथ काउंसलर भी तैनात रहेंगे। इसका लाभ मरीजों द्वारा लिया जा सकता है