राज्य कर्मचारी महिला संघ की बैठक रविवार को रोडवेज स्थित मैरेज हाल में हुई। इसमें मुख्य सेविका पद पर नियुक्ति होने के बाद 30 वर्ष बीत जाने के बाद भी सीडीपीओ पद पर पदोन्नति न करने पर विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1985 और 1995 बैच की तैनात मुख्य सेविकाएं अभी तक सीडीपीओ पद पर प्रमोशन से वंचित हैं। यह उनका शोषण है। इस तरह का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह मई को आरटीआई के सभागार में महासंघ का सम्मेलन आयोजित है।
इसमें संगठन के पदाधिकारियों का विधि पूर्वक चुनाव होगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से कार्यक्रम को कामयाब बनाने की अपील की। बैठक में राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, विजयशंकर राय, गोपाल राम खरवार, अभयराज सिंह, महेन्द्र नाथ सिंह, कमलेश पांडेय, मोहीउद्दीन, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता वृंदा सिंह ने की। बैठक संपन्न होने से पहले भूकंप पीडि़ताें और त्रासदी में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।