फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी न होने से व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। व्यापारी नेता और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक पर हुए हमले के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में व्यापारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चेताया कि अगर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मालूम हो कि बीते सात अक्टूबर को जखनिया कस्बा के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि, व्यापारी नेता और भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अशोक गुप्ता ग्राम सभा में पानी निकासी के लिए पुलिया डलवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर दिनेश कुशवाहा कार्य रुकवाने लगा और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा था। ग्रामीणों को आता देख वह उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं होने से पार्टी कार्यकर्ताओं और व्यापारियों में आक्रोश है। घटना को लेकर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा व्यापारियों के साथ किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। चेताया कि अगर पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करती तो पार्टी कार्यकर्ता और व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, संजीव त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, ग्राम प्रधान नंदू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें