फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मोड़ पर अनियंत्रित ट्रेलर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई/गहमर। कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास मंगलवार देर रात करीब दस बजे आलू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में चालक गुड्डू राम (32) निवासी बरदह, थाना नुवाव, जिला कैमूर, बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, सहचालक संजय यादव (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बिजली का पोल टूटने से संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार देर रात भदौरा की तरफ से गहमर की ओर जा रहा आलू लदा ट्रेलर बकैनिया गांव के समीप अंधे मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। ट्रक सड़क किनारे लगे डिवाइडर और विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए करीब दस फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक और खलासी को बाहर निकाला। हालांकि, चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, ट्रेलर के नीचे दबने से चालक का एक पैर भी कट गया था। गंभीर रूप से घायल खलासी संजय यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने चालक के शव को कपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। विद्युत पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें