गाजीपुर। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जमानियां के गहमर, भदौरा, दिलदारनगर में शनिवार को ओटीएस के तहत कैंप लगा।
अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि डिवीजन में ओटीएस में लाभ लेने की श्रेणी में आने वाले 68 हजार उपभोक्ता हैं। इसमें 24 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कभी बिल जमा नहीं किया है। अब तक 4 हजार उपभोक्ताओं का ओटीएस के तहत पंजीयन कराकर कुल पांच करोड़ बकाया जमा कराया गया है। संवाद