फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने लिया गंगा यात्रा की तैयारियों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। प्रदेश सरकार के खेल, युवा कल्याण तथा पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गंगा यात्रा के दृष्टिगत बलिया से वाराणसी जाते हुए रविवार को तिवारीपुर मोड़ पर उतर कर साफ- सफाई, गेट, गंगा चबूतरा आदि का निरीक्षण किया। श्री तिवारी के तिवारीपुर पहुंचने पर ग्राम प्रधान प्रेमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गंगा यात्रा बलिया से चलेगी और 27 जनवरी को गाजीपुर जिले में प्रवेश करेगी। गंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों का आह्वान किया। स्वागत ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष और तिवारीपुर के सचिव सूर्यभान राय की ओर से बुके देकर किया गया। इस अवसर पर बृजेश मौर्य, एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा, सौरभ राय, भैरव प्रसाद गुप्ता, अवधेश, अमरनाथ, अजय, प्रेमचंद चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें