फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर किसानों का हस्ताक्षर कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। तहसील क्षेत्र में चकबंदी के विरोध में उच्च न्यायालय गए ग्रामीणों के प्रतिवेदन के लिए खुली बैठक रविवार को की गई। इसमें सैकड़ों किसानों से चकबंदी के पक्ष एवं विपक्ष में हस्ताक्षर कराया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे सीओ चकबंदी अशोक मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि जमानियां विकासखंड के कालनपुर गांव में विवाद के चलते चकबंदी का विरोध करते हुए कुछ किसानों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कुछ किसान चकबंदी का विरोध कर रहे हैं तो कुछ किसान चकबंदी कराने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर उच्च न्यायालय के आदेश पर ग्रामीणों का प्रतिवेदन लिया जा रहा है। इसको लेकर गांव के बालिका विद्यालय में बैठक की गयी जिसमें चकबंदी के पक्ष और विपक्ष में किसानों का हस्ताक्षर कराया गया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों एवं न्यायालय को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि किसी भी किसान का अहित नहीं होगा। प्रक्रिया में किसी प्रकार की धांधली नहीं होगी। हरपुर गांव के किसानों का आरोप है कि गांव में बिना कृषकों की राय को जाने ही चकबंदी शुरू कर दी गई। इसके विरोध में न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। चकबंदी के विरोध में हरपुर गांव के अधिकतर किसान तथा पक्ष में कालनपुर गांव के अधिकतर किसान दिखाई दिए। इस मौके पर सहायक चकबंदी अधिकारी अरुण कुमार, एसीओ सुधीर सिंह परमार, चकबंदी कानूनगो संजय उपाध्याय, चकबंदी लेखपाल सुभाष राम, नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ओंकारनाथ यादव, डा. रामउग्रह सिंह यादव, विजय सिंह, निहाल सिंह, नगीना यादव आदि दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें