फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर तीन को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सदस्यों के रिक्त पदों के लिए उपचुनाव कराया जाना है। जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि भांवरकोल ब्लाक के शेरपुर, मरदह के बौरी तथा मुहम्मदाबाद के रसूलपुर हबीबुल्लाह में प्रधान पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा मरदह ब्लाक के पलहीपुर गांव में वार्ड संख्या-दो एवं आठ में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों को 23 एवं 24 जनवरी को सुबह दस से शाम चार बजे तक जमा किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 27 जनवरी को दस बजे से कार्य की समाप्ति तक एवं उम्मीदवारी वापस लेने के लिए 28 जनवरी को सुबह दस से दिन में तीन बजे तक ही अवधि निर्धारित है। बताया कि इसके बाद प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। मतदान तीन फरवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक एवं मतों की गणना पांच को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी। बताया कि प्रधान पद की शेरपुर की सीट महिला, बौरी में अनुसूचित जाति महिला तथा रसूलपुर हबीबुल्लाह की प्रधान पद की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य की वार्ड संख्या-दो अनुसूचित जाति महिला और वार्ड संख्या-आठ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें