फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चा मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। क्षेत्र के अमारी गांव की दलित बस्ती में गुरुवार को दोपहर एक कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इसके मलबे में घर का सारा सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

अमारी गांव निवासी अमरनाथ राम अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता है। बारिश होने के कारण कच्चा मकान गिरने लगा। यह देख उसकी पत्नी कुसुम देवी दो दिव्यांग बच्चे को लेकर बाहर आ गई। कुछ ही देर बाद मकान भरभरा कर गिर पड़ा। यह संयोग रहा कि परिवार के लोग बाहर निकल गए थे। मिट्टी के मलबे में गृहस्थी का सारा सामान दब गया। इस घटना की जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर ग्राम प्रधान बैजनाथ राम एवं राजस्व विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें