सादात। थाना क्षेत्र के ससना गांव स्थित बसपा के क्षत्रिय भाई चारा समाज के मंडल कोआर्डिनेटर के घर में सोमवार की देर शाम चोर घुसकर तीस हजार नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम घंटों छानबीन करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने कमरों में सो रहे थे। रात के समय चोर घर के पिछले रास्ते से छत पर चढ़कर घुस गए। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने सभी कमरों का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके एक कमरे रखे आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण समेत तीस हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिवार के सदस्यों की नींद टूटी और दरवाजा अंदर बंद देखकर चिल्लाने लगे। आस-पास के लोग पहुंचे और बाहर से बंद दरवाजा खोला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसकि टीम घर के विभिन्न स्थानों का फिंगर प्रिंट लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अगमदास ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।