फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कृषि विज्ञान केंद्र पहुंची वर्ल्ड बैंक की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि के विकास एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देना है उद्देश्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। कृषि के विकास एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को वर्ल्ड बैंक एवं प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर पहुंचा। टीम ने कृषि विज्ञान केंद्र को अंकुशपुर की फसल क्षेत्र का जायजा लेते हुए केंद्र में क्रियाशील अनुसंधान एवं विभिन्न पदों पर जानकारी प्राप्त की।
भ्रमण के बाद वर्ल्ड बैंक की टीम ने प्रदेश सरकार के कृषि अधिकारियों के कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर के वैज्ञानिकों के साथ कृषि को विकसित करने, छोटे किसानों की अर्थव्यवस्था को सबल बनाने, जलवायु परिवर्तन पर खेती का प्रभाव, जिले में विशेषकर मिर्च, प्याज, मटर, केला आदि विषय पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र का आयोजन किया।
विज्ञापन

सत्र की शुरुआत करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष ने डा. आरसी वर्मा ने भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला एवं कृषि को सुदृढ़ बनाने के के लिए वर्ल्ड बैंक से सहयोग की अपेक्षा की। वर्ल्ड बैंक की टीम में वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर अरविंद झांबर, अर्शिया गुप्ता, शांतनु कुमार, अनिंदो चटर्जी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी शैलेश दुबे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शिव कुमार रावत, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार, वैज्ञानिक डा. जेपी सिंह, डा. एके सिंह , डा. नरेंद्र प्रताप सहित अन्य लोग मौजूद रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें