फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
साधन सहकारी समितियों के संचालक मंडल के सदस्यों का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। ब्लाक कार्यालय पर साधन सहकारी समितियों के संचालक मंडल के सदस्यों के लिए हुए नामांकन प्रपत्र के परिनिरीक्षण में सभी नामांकन वैध पाए गए। बृहस्पतिवार को दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
मुहम्मदाबाद विकासखंड के 12 न्याय पंचायतों में से 10 न्याय पंचायतों में नामांकन के दिन ही सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। दो सहकारी समितियों के तीन वार्डों में एक से अधिक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल कर दिया गया था। सवना साधन सहकारी समिति के तीन वार्डों में छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था जिसमें रसूलपुर हबीबुल्लाह वार्ड नंबर एक से गोपाल उपाध्याय ने और वार्ड नंबर दो से भरत सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे अब वार्ड एक से अरविंद राय और वार्ड दो से कलावती उपाध्याय निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।
विज्ञापन

सवना समिति के वार्ड नंबर सात सवना प्रथम में किसी प्रत्याशी की तरफ से नामांकन वापस नहीं लिया गया। यहां से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिन्हें चुनाव चिन्ह का आवंटन हुआ। जयराम को शेर, मीरा को कार एवं समरबहादुर सिंह को आलमारी चुनाव चिन्ह मिला है। आबादान बैरान सहकारी समिति के वार्ड नंबर तीन भदेसर में दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

यहां अवधेश कुशवाहा को शेर एवं उदय नारायण कुशवाहा को कार चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ है। इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 18 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन मतदान के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उसके अगले दिन 19 मार्च को सभापति, उप सभापति एवं अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का निर्वाचन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें