फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषित जनता को होना होगा संगठित

Sun, 25 Jan 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा का दो दिवसीय 22वां जिला सम्मेलन रविवार को रुद्रदत्त भारद्वाज भवन पर संपन्न हो गया। इस मौके पर जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव की ओर से प्रस्तुत राजनैतिक, सांगठनिक, कार्यात्मक संबंधित रिपोर्ट पर बहस करने के बाद संगठन को मजबूत कर देश के सामने आर्थिक चुनौतियों का मुकाबला करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन



प्रदेश से आए पर्यवेक्षक प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता का खतरा उत्पन्न हो रहा है। जिस तरह से साम्राज्यवादी शक्तियां इससे समझौता कर चुकी हैं, उससे देश के मेहनतकश आवाम पर मुसीबत बढ़ने वाली है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार पर रोक लगने वाली नहीं है।

श्रमिक कानूनों पर हमला हो रहा है। कहा कि अभी सभी शोषित-पीडि़त जनता को संगठित होने का समय आ गया है। इसका नेतृत्व करने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी को तैयार होना पड़ेगा। प्रत्येक प्रकार के शोषण-उत्पीड़न के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी। सम्मेलन में भूमि अधिग्रहण कानून में जारी अध्यादेश वापस लेने, बंद मिलों को चालू करने आदि सर्वसम्मत पारित प्रस्ताव के माध्यम से उसे पूरा करने की शासन-प्रशासन से मांग की गई।
विज्ञापन


51 सदस्यीय जिला काउंसिल एवं प्रदेश सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। पुन: अमेरिका सिंह यादव जिला सचिव, जनार्दन राम, रामअवध राम सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से रामलाल का चयन किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री, पूर्व विधायक जयराम सिंह, राजेंद्र यादव, विमल कुमार, हरिहर यादव, रामशब्द राम, दीनानाथ यादव, रामजन्म राम, रामपरीखा यादव, डा. रामबदन सिंह, डा. जेसे सिंह, इकबाल अंसारी आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता हृदयनारायण यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें