संवाद न्यूज एजेंसीदाबाद। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के सदस्यों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चंचल के नेतृत्व में प्रधानों की सुरक्षा संबंधित सात सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को सौंपा। मुहम्मदाबाद के ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने अलग-अलग उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी विनय गौतम से मुलाकात कर प्रधानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं परसा गोली कांड में फर्जी ढ़ंग से ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद रामकृत सिंह यादव के ऊपर किए गए मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग किया। पत्रक में ग्राम प्रधानों को सुरक्षा प्रदान करने, ग्राम प्रधानों को गनर उपलब्ध कराने, उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने आदि की मांग की है। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। पत्रक देने जाने वालों में ब्लाक प्रमुख रामकृत सिंह यादव, ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा, बृजलाल यादव, संतोष पासवान, पप्पू खां, अमरनाथ बिंद एवं अजहर खां आदि शामिल थे।