फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाभिमान संगठन ने शवदाह स्थल पर दान की लकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। समाजसेवी संस्था स्वाभिमान संगठन के लोगों ने गंगा में मिल रहे शवों और शवदाह करने के लिए लकड़ी खरीदने में अक्षम लोगों के लिए नेक पहल की है। संगठन के लोगों ने मंगलवार को चोचकपुर श्मशानघाट पर एक ट्रैक्टर आम की लकड़ी सहयोग स्वरूप दी है, जिससे गंगा में शवों का जल-प्रवाह न हो और लावारिस शवों का भी ससम्मान दाह संस्कार हो। स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश मिश्रा ने कहा कि अभी तो हम लोगों ने शुरुआत की है और लगातार हम लोग इस महाविनाशकारी आपदा की घड़ी में सरकार और प्रशासन की मदद करते रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेश सिंह के निर्देश पर प्रत्येक श्मशानघाट पर लकड़ी देकर लोगों को जागरूक करना है, जिससे आपदा की घड़ी में और लोग भी सरकार का सहयोग करें। कोषाध्यक्ष सपन दुबे ने बताया कि शवों के जल-प्रवाह का शास्त्रों में कहीं वर्णन नहीं होने के बाद भी न जाने कैसे एक दूषित परंपरा बहुत दिनों से चली आ रही है, जिसको समाप्त करने के लिए जागरूकता और सहयोग की जरूरत है। इस क्रिया से गंगा का जल दूषित न हो इसलिए हमलोगों ने ये शुरुआत की है। लकड़ी दान के कार्य में संगठन के लोगों ने मिलकर लगभग 25 कुंतल लकड़ी चोचकपुर श्मशानघाट पर दिया है। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव दुर्गेश सिंह, अजय सिंह, पियूष राय, दीपू सिंह, नीलेश दूबे, अमित उपाध्याय, मदन पटेल, मनोज गुप्ता, कैलाश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें