फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद खुली नगरपालिका की पोल

Thu, 23 Jun 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
बारिश के बाद खुली नगरपालिका की पोल
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश के बाद शहर की  सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई है। नगरपालिका की ओर से किए जा रहे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शहर में बारिश के बाद गुरुवार को भी जगह-जगह जमा कीचड़ लोगों के लिए परेशानी का सबब बना रहा। कचरे के कारण ओवरफ्लो हो रही  नालियों ने पालिका की सभी घोषणाओं पर पानी फेर दिया है।बारिश के बाद शहर की  सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है। नगर की टूटी सड़कों पर मिट्टी तथा कीचड़  की परत जम गई है।
विज्ञापन


इसके कारण वाहन चालकों तथा पैदल चलने वालों का सड़क मार्ग पर  चलना भी कष्टकारक हो गया है। ऐसे में शहर के झुन्नू लाल चौराहा से पावर हाउस रोड, रौजा, खोवा मंडी रोड, रोडवेज मार्ग पर बारिश के बाद कीचड़ है।हालांकि गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ हो गया और तेज धूप निकलने के बाद जमा पानी सूख गया, लेकिन जगह-जगह कीचड़ से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर के कई मोहल्लों में नाले और नाली जाम होने से संक्रामक बीमारी फैलने के आसार तेज हो गए हैं।

नगर के तुलसिया के पुल मोहल्ला, ददरी घाट मोहल्ला, कोयला घाट मोहल्ला आदि में नाली जाम है। तेज बारिश होने पर नाली का गंदा पानी सड़क पर आना तय है।
इन मोहल्लो में पहली बारिश के बाद ही जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। शहर में इन दिनों सड़कें टूटी हुई हैं। रोडवेज बस स्टैंड, नेशनल हाइवे मार्ग स्थित रौजा से ओवरब्रिज तक, नखास से सब्जी मंडी, सय्यदबाड़ा से स्टीमर घाट तक, सन बाजार आदि मार्गों पर चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


इन सड़कों को बनाने के लिए नगरपालिका द्वारा इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।  नगरपालिका के उदासीन रवैये के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
दुबिहां संवाददाता के  मुताबिक बरसात की  पहली बारिश ने क्षेत्र के हरदासपुर, नेवादा, बांसी, भटवां करेजा, नेवादा की हरिजन बस्ती सहित कई गावों में सफाई व्यवस्था की पोल खोल  दी है। कुछ गांवों में सफाई कर्मचारी हैं, तो आते नहीं और कुछ जगह सफाई   कर्मचारी हैं ही नहीं। ऐसे में नालियां  बजबजा रहीं, गांव की गलियों में कूड़ा पसरा हुआ है।  इससे गांव में संक्रामक बीमारियों  के फैलने का भय भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें