फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से संचालित होगी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संक्रमण की दूसरी लहर से बंद सरकारी अस्पतालों की ओपीडी का संचालन 4 जून से शुरू हो जाएगा। डॉक्टरों से परामर्श लेने, जांच एवं दवा से पूर्व मरीजों की जहां थर्मल स्केनिंग होगी। वहीं सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसको लेकर जिला एवं महिला अस्पताल प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीएचसी- पीएचसी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

करीब 45 दिन तक जिला एवं महिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी बंद होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ था। सामान्य एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को निजी अस्पताल एवं निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ रहा था। ऐसे में ओपीडी संचालन शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। शासन की ओर से ओपीडी संचालन के आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सैनिटाइजेशन कराने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था कराई गई। वहीं कोविड हेल्प डेस्क भी स्थापित कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि सरकारी अस्पतालों का ओपीडी संचालन 4 जून से शुरू हो जाएगा। उपचार के साथ कोरोना गाइड लाईन का पालन कराने को भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें