फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक दिन में दिए जा रहे सिर्फ 30 फॉर्म, लग रही लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। आधार कार्ड बनवाना या अपडेट कराना क्षेत्रवासियों के लिए इन दिनों किसी जंग से कम नहीं है। स्थिति यह है कि लोग सुबह पांच बजे से पहले ही बैंकों और डाकघरों के बाहर लंबी कतारों में बैठने को विवश हैं। भीषण गर्मी, उमस और धूप के बीच लोग घंटों इंतजार करते हैं लेकिन ज्यादातर को खाली हाथ लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन की सुविधा सिर्फ यूनियन बैंक और डाकघर तक ही सीमित हो गई है। जबकि पहले यह कार्य कई बैंकों और जनसेवा केंद्रों पर होता था। अब इन दोनों ही केंद्रों पर सिर्फ 30 फाॅर्म वितरित किए जाते हैं। इसमें 15 पुरुष और 15 महिलाओं को ही आवेदन करने का मौका मिलता है। ऐसे में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
टोकवा निवासी झूरी बिंद, धरम्मरपुर के बुद्धि पासी, सब्बलपुर निवासी मुन्नी देवी, पांडेय मोड़ निवासी ममता प्रजापति, खजुहां निवासी पारसनाथ यादव, ताजपुर मांझा विजय कुमार, असना निवासी संयोग उपाध्याय अपने परिजनों का आधार कार्ड बनवाने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे से बैंक के गेट के पास लाइन में लगे हैं। बैंक की ओर से महज 30 फॉर्म वितरित किए गए। इनमें 15 पुरुष और 15 महिलाओं को फॉर्म दिए गए। पांच दिनों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन आधार नहीं बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें