फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन ही बचे, कैसे पाटेंगे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में गड्ढ़ा मुक्ति अभियान अंतिम दौर में है, लेकिन कई प्रमुख सड़कों का काम अधूरा है। सड़कें खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शासन ने 15 सितंबर से 15 नवंबर तक गड्ढ़ा मुक्त अभियान चलाने का निर्देश था। ऐसे में जिले की कुल 748 किमी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करना था। लोक निर्माण विभाग की मानें तो अब तक कुल 60 फीसदी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया जा चुका है। शेष सड़कें दिसंबर तक ही गड्ढामुक्त हो सकेंगी। मरदह : स्थानीय बस स्टैंड मऊ-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 29 से कंसहरी कबीरपुर गांव होते हुए जलालाबाद बाजार तक जाने वाली सड़क मार्ग बेहद दयनीय है। करीब 12 किमी लंबी सड़क कई जगहोंपर टूटे जाने और गढ्ढे होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह मार्ग क्षेत्र के कबीरपुर, सिरसी, बगही, लहुरापुर, जमुआरी, बहलोलपुर, तांती, हरदासपुर, नायकडीह होते हुए दुल्लहपुर बाजार जाने का मुख्य मार्ग हैं। जमानिया : क्षेत्र की लगभग सभी सड़कें जर्जर हैं। कई सड़कों में तो बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जिसमें गिर कर लोग चोटिल हो रहे हैं। ऐसा ही हाल जमानिया-दिलदारनगर, जमानियां-दरौली, बरूईन-जमानियां-दिलदारनगर-भदौरा मार्ग का है। यहां सड़कों की हालत बद से बदत्तर होती जा रही है। जमानियां-दिलदारनगर सड़क अंतरराज्यीय मार्ग है जो यूपी को बिहार राज्य से जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। इस सड़क की स्थिति यह है कि कई जगहों पर ट्रकों के आवागमन होने से सड़क जगह-जगह धंस गई है। बरसात के बाद सड़क पर गड्ढ़े और बढ़ गये। विभाग की ओर से इस सड़क को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश है। बावजूद इसके ईंट और गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है। जिससे सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। अभी इस सड़क पर पक्का काम नहीं हुआ है। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का काम तेजी से चल रहा है। आगामी एक महीने में सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कर लिया जाएगा। जमानिया-दिलदारनगर मार्ग का भी कार्य कराया जा रहा है। इसका कार्य भी पूर्ण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें