फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी कहा भला-बुरा, फिर की लंबी उम्र की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भैयादूज का पर्व शनिवार को जिले भर में आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। बहनों ने परंपरागत तरीके से मंदिरों और घरों में गोबर से गोधन बनाकर पूजा की और भाई को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। शहर के विभिन्न मुहल्लों में निर्धारित स्थान पर गोबर के गोधन बनाए गए थे। महिलाओं ने पूजा की गोधन कूटने के बाद भाई के दीर्घायु की कामना की। महिलाएं थाली में रुई की माला, चना, घडिय़ा, मिठाई, लाई, धतूरा आदि पूजा से संबंधित सामान पूजा स्थल पर लेकर पहुंची थीं। इसके बाद महिलाओं ने कथा सुनकर पूजा का समापन किया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। महिलाएं गोधन में चढ़ाई गई मिठाई दूसरे दिन अपने भाई को खिलाती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। भैयादूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। सादात : भैया दूज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। देवकली : क्षेत्र के देवकली, पियरी, देवचंदपुर, चकेरी, रावल, रामपुर माझा, बासूचक, पहाड़पुर, भितरी, धुवार्जुन, मौधिया, खजुरा, मुड़ियार, आगापुर आदि गांवों में भैया दूज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सिधागरघाट : पाली स्थित राधे-कृष्ण पंच मंदिर में गोवर्द्धन पूजा संपन्न हुई। राधेकृष्ण मंदिर में 56 तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया गया। इसके अलावा औड़िहार, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा, दिलदारनगर, मतसा, सेवराई, जमानिया, दुल्लहपुर, मरदह, बिरनो, जंगीपुर, खानपुर, नंदगंज, मौधा, करंडा, जखनिया शादियाबाद, बहरियाबाद आदि ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्द्धन पूजा एवं भैया दूज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें