गाजीपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी एके प्रजापति गाजीपुर ने बताया कि तीस जून को आनलाइन रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। प्रवासी श्रमिक/अन्य सभी इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल http://sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन कराकर कम्पनियों में अपना आवेदन कर सकते हैं। उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों से दूरभाष के माध्यम से कंपनी के लोग साक्षात्कार/चयन करेंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, गाजीपुर से प्रवासी श्रमिकों/अन्य अभ्यर्थियों हेतु बस चालक की रिक्ति प्राप्त हुई है, ऐसे अभ्यर्थी जिनके पास हैवी वाहन चालक का लाइसेंस हो सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराने के उपरांत सेवायोजन कार्यालय में अपना बॉयोडाटा जमा कर सकते हैं।