राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए बीए, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच अगस्त से शुरू होगी। यह 26 अगस्त तक चलेगी। 27 अगस्त को प्रवेश काउंसलिग की मेरिट लिस्ट जारी होगी। 30 अगस्त से नए सत्र में बीए, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट क्रम के अनुसार प्रारंभ होगा। प्राचार्य डा. सविता भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रवेश समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ क्लब की नई कार्य समिति का गठन भी किया गया। इसमें स्टाफ क्लब के सचिव के रूप में डॉ. शिव कुमार, कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. विकास सिंह, उपसचिव प्रथम के रूप में डॉ. निरंजन कुमार यादव, उपसचिव द्वितीय के रूप में लवली सिंह एवं ऑडिटर के रूप में डा. पीयूष सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया।