फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पीजी कॉलेज में आज से भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 अप्रैल से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pgcghazipur.ac.in पर लॉगिन कर 25 अप्रैल से 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयनित विषय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ परीक्षा शुल्क भी वेबसाइट के माध्यम से ही जमा करना होगा।
प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि किसी छात्र-छात्रा को ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी समस्या आती है तो वे कार्यालय समय में महाविद्यालय पहुंचकर या वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें