फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mon, 18 May 2020 08:45 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ( सुभासपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर बीते 14 मई को गाजीपुर के कासिमाबाद विधानसभा क्षेत्र में रसड़ा स्थित अपने आवास से कासिमाबाद आ रहे थे।
विज्ञापन


वह जैसे ही कासिमाबाद थाने  के परजीपाह गांव के पास पहुंचे कि किसी अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन उठाते ही वह व्यक्ति उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। नाम पता पूछे जाने पर उसने कुछ नहीं बताया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली।

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी जान से मारने की धमकी हमें और हमारे परिवार को मिल चुकी है। उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा कि उक्त घटनाओं से वह पहले भी पुलिस को अवगत करा चुके हैं। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर 16 मई को अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


तभी से पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर उस व्यक्ति की तलाश में लगी थी। पुलिस ने आरोपी युवक सुनील पांडेय पुत्र बागीश पांडेय निवासी मोहम्मदपुर कुसुम थाना कासिमाबाद को सोमवार की सुबह 10 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील पांडेय ने मोबाइल फोन पर धमकी देने की बात स्वीकार की है लेकिन यह नहीं बताया कि धमकी देने का कारण क्या था। बाद में उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें