फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्री विभाग को तीन किमी दूर ले जाने के मामले में अधिवक्ताओं का 11वें दिन प्रदर्शन जारी रहा। बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अधिवक्ता जुलूस निकालकर सिविल न्यायालय तहसील न्यायालय कलेक्ट्रेट न्यायालयों का चक्कर लगाते हुए धरना स्थल पर समाप्त किया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि संवैधानिक ढंग से पत्रक दिया गया। जिलाधकारी अपनी जिद पर अड़े थे इसलिए अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन करना शुरू किया।जिलाधकारी का स्थानांतरण हो गया और नए जिलाधिकारी का आगमन हुआ है। अधिवक्ताओं को उम्मीद है कि अपने विवेक का उपयोग करके रजिस्ट्री दफ्तर को न्यायालय परिसर के पास ही रहने देने के लिए जिलाधिकारी तैयार हो जाएगी। हालांकि, आधिकारिक घोषणा के अभाव में धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं किया गया।
वहीं, संघर्ष समिति के संयोजक सुरेश सिंह की अगुवाई में सिविल बार संघ,कलेक्ट्रेट बार संघ, सेंट्रल बार संघ, इनकम टैक्स, सेल टैक्स बार संघ और बार संघ के अधिवक्ता और पदाधिकारी धरना स्थल से अधिवक्ता सिविल कोर्ट से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर तहसील परिसर तक जूलुस निकाला। इस मौके पर कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष दशरथ यादव, सेंट्रल बार के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता समाज आंदोलन छेड़ता है तो उसे परिणाम तक ले जाता है।
विज्ञापन

सिविल बार के अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि नवागंतुक जिलाधिकारी महोदय ने प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए कहा है। उनसे वार्ता के बाद ही अगली रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसडीएम गाजीपुर को बुलाकर जनपद न्यायाधीश ने तत्काल समाधान का निर्देश दिया। धरना सभा को राजेश सिंह ,प्रदीप देव सिंह, राजेंद्र विक्रम सिंह, अजय सिंह, वीरेंद्र पांडे आदि ने संबोधित किया। धरना सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ सिंह और संचालन महासचिव अशोक कुमार भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें