फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट वृद्धि के बाद प्रवेश का एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2020-21 में बीए, बीएससी, एमए हिंदी एवं अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष में सीट वृद्धि के बाद प्रवेश का एक और मौका मिलने जा रहा है। इच्छुक शिक्षार्थी प्रवेश संयोजक डॉ. संजय कुमार सिंह से संपर्क कर दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रवेश ले सकते हैं। कोविड-19 महामारी के कारण हुई तमाम परेशानियों से कुछ छात्र-छात्राओं को प्रवेश से वंचित होना पड़ा था। विश्वविद्यालय की ओर से सीट वृद्धि के बाद यह अवसर मिला है जिसका लाभ उठाकर शिक्षार्थी अपना सत्र बचा सकते हैं। सभी पाठ्यक्रमों में ओपेन एडमिशन की व्यवस्था है। अगर किसी कारणवश आपने आवेदन नहीं किया था तो इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। एमए प्रथम वर्ष भूगोल में आयोजित प्रवेश परीक्षा के सापेक्ष बढ़ी सीटों पर मेरिट के अनुसार प्रवेश होंगे जिसके लिए आरक्षण नियमों का पालन करते हुए अर्ह शिक्षार्थियों की सूची प्रवेश प्रभारी डॉ. मातेश्वरी प्रसाद सिंह की तरफ से सोमवार को जारी की जाएगी। इसलिए संबंधित सभी से अपेक्षा की जाती है कि संबंधित सभी वांछित अभिलेखों सहित स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश करा लें। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शरद कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी को सरकार की तरफ से जारी कोविड-19 के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें